ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना को लेकर जिलाध्यक्ष सारस्वत के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना को लेकर जिलाध्यक्ष सारस्वत के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

बीकानेर@जागरूक जनता। भाजपा बीकानेर देहात ज़िलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज़िला कलेक्टर से मुलाक़ात की जिसमें पुर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल जिला मंत्री कुम्भाराम सिद्ध शामिल हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना महामारी का प्रकोप बहुत ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो अपने काम से व नौकरी पेशा लोग जो अन्य राज्यों जैसे मुम्बई,  दिल्ली , गुजरात , बंगाल आदि में रहते थे वो इस महामारी में अपने गृह क्षेत्र में वापस आ गए इससे भी यह संक्रमण ज्यादा फैला है और दूसरा कारण चिकित्सा विभाग द्वारा प्रोपर जाँच नहीं होने से संक्रमण दिनों दिन बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में जो आयुर्वेदाचार्य लगे हुए थे उनको भी चिकित्सा विभाग के कहे अनुसार आपके आदेश से  वहाँ से ट्रांसफर करके उनको शहरी क्षेत्र में लगा दिया गया है। जिससे गावों में सर्दी बुखार व छोटी मोटी बीमारी की दवाई देने वाले कोई नहीं है। जिससे आम ग्रामीण लोग शहर की और आ रहे है और शहर में पहले से ही कोई जगह नहीं है।
ग्रामीण क्षेत्र में जिले के हर विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ , नोखा , कोलायत , लूणकरणसर , खाजूवाला  क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 50 बेड का कोविड ट्रीटमेंट सेंटर खोला जाये जिसमें कोविड मरीजों के लिए आवश्यक दवाईयाँ एवं ऑक्सीजन का समुचित प्रबंध किया जावे तथा इन केन्द्रों पर हो रही व्यवस्थाओं की मोनिटरिंग प्रशासन द्वारा नियमित रूप से की जावे। जिससे ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज वहीं पर रुक जायेंगे और जिला हेड क्वार्टर पर मरीजों का भार नहीं बढ़ेगा और आपसे निवेदन है कि ग्रामीण क्षेत्र में इस संकट की घड़ी में विशेष ध्यान देवें और जो आयुर्वेदाचार्य शहरी क्षेत्र में लगाए गए हैं  उनको वापस ग्रामीण क्षेत्र में औषधालयों में लगाया जावे ताकि छोटी मोटी बीमारी का वहीं आयुर्वेदिक ईलाज हो जाये तो ग्रामीणों को राहत मिले और वे  शहर की तरफ नहीं भागे। ज़िला कलेक्टर ने तुरंत प्रभाव से माँगे पुरी करने का आश्वासन दिया
पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि कोरोना की दुसरी लहर बड़ी खतरनाक है जिसमे विशेष ध्यान रखकर लोगों को जागरूक करना है इसके लिए  गांवों में हाइपो क्लोराईड का छिड़काव करवाये साथ ही गांवों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कलस्टर बनाकर गावो में ANM के माध्यम से टीकाकरण करवाये जिससे हम इस कोराना महामारी के वेव को रोक सके ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...