व्यास हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

व्यास हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर@जागरूक जनता। आपसी रंजिश के चलते पिछले वर्ष नयाशहर थाना क्षेत्र में हुए गोपाल व्यास हत्याकांड का एक ओर आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया । थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि धरणीधर मंदिर चौराहा , स्वामी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू गिरी पुत्र कालू स्वामी को देर रात पुलिस ने हिरासत में लिया है । जिसे न्यायालय में पेश किया गया । ज्ञात रहे कि , 2020 में गोपाल व्यास की पीट – पीटकर हत्या कर दी गई थी । मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं । वहीं एक और आरोपी की तलाश जारी है । वारदात के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 302 , 307 , 323 , 341,147 व 148 आईपीसी में हुआ था । अनुसंधान में 149 आईपीसी भी जोड़ी गई । जीतू को 299 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के अनुसार वारदात में एक और आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है , जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है और जल्द दबोच लिया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414