जीएसटी पोर्टल पर अप्रैल माह के GSTR2B में आई तकनीकी गड़बड़ी, सरकार ने दी ये जानकारी, व्यापारी सीए हो रहे परेशान

दिल्ली@जागरूक जनता। जीएसटी पोर्टल पर अप्रैल 2022 माह के GSTR-2B में ऑटो-पॉपुलेशन में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है जिसके बाद से टैक्सपेयर और चार्टर्ड अकाउंटेंट खासे परेशान है। खुद इंफोसिस ने तकनीकी गड़बड़ी की सूचना केंद्र सरकार व जीएसटी को दी है। इस सम्बंध में सरकार ने मंगलवार को ट्वीट कर इस तकनीकी खामी की सूचना साझा की है। सरकार ने कहा है कि इंफोसिस द्वारा अप्रैल 2022 GSTR-2B पोर्टल पर GSTR-3B की ऑटो-पॉपुलेशन में एक तकनीकी गड़बड़ी की सूचना दी गई है। इंफोसिस को सरकार ने जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया है।  तकनीकी टीम जल्द से जल्द GSTR-2B प्रदान करने और ऑटो-पॉप्युलेट GSTR-3B को सही करने के लिए काम कर रही है। वंही सरकार ने कहा है कि अप्रैल 2022 के महीने के लिए करदाताओं को अपना GSTR-3B दाखिल करने में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, अप्रैल 2022 के लिए GSTR-3B दाखिल करने की नियत तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव सक्रिय रूप से विचाराधीन है। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...