3 मई तक वर्क फ्रॉम होम रहेंगे शिक्षक

  • 3 मई तक शिक्षण संस्थान बंद
  • वर्क फ्रॉम होम रहेंगे शिक्षक
  • शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया आदेश

जयपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण (Corona infection) रोकने के लिए सरकार की ओर से लागू किए गए जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाएं (Educational institutions) 3 मई तक बंद रहेंगी। इस दौरान शिक्षण संस्थाएं (Educational institutions) और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (State Congress President Govind Singh Dotasara) के इस संबंध में निर्देश देने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। गौरतलब है कि सरकार की ओर से देर रात जारी की गई गाइडलाइन को लेकर शिक्षकों में असमंजस की स्थिति थी। गाइडलाइन में स्कूल बंद रखे जाने की बात कही गई थी लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना है अथवा नहीं यह स्पष्ट नहीं था जिससे सोमवार सुबह से ही असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। प्रदेश के कई जिलों में स्कूल खुले और शिक्षक स्कूल आ गए। जिसके बाद इसके बाद गोविंद डोटासरा ने शिक्षकों के लिए नए आदेश जारी किए। गौरतलब है कि अनुशासन पखवाड़े के तहत जारी गाइडलाइन 19 अप्रैल से लेकर 3 मई तक लागू रहेगी।

करनी होगी कोविड में ड्यूटी
विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम करने वाले सभी कार्मिकों को मुख्यालय रहते हुए मोबाइल ऑन रखना होगा। ऐसे कार्मिक और शिक्षक जिनकी ड्यूटी कोविड में लगाई गई है उन्हें उसी के मुताबिक काम करना होगा। जिन शिक्षकों और कार्मिकों की ड्यूटी अनिवार्य सेवा या किसी अन्य आवश्यक सेवा में नहीं लगी है उन्हें अपने घर से ही परीक्षा परिणाम तैयार करने के साथ ही विभाग की ओर से संचालित स्माइल, स्माइल 2 और ई कक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से सम्पर्क में रहेंगे। मंडल, जिला और ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के कार्यालयाध्यक्ष अपने जिले, उपखंड और ब्ल्ॉाक के प्रशासनिक कार्यालयों के साथ समन्वयक का कोविड के संबंध में दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...