स्वच्छता ही सेवा के तहत होम्योपैथी टीम द्वारा किया श्रमदान

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान की 9वी वर्ष गॉठ के अवसर पर यूनिवर्सिटी कालेज ऑफ होम्योपैथी की टीम द्वारा केकड़ी बस स्टैंड के आस पास के क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करने के लिए श्रमदान किया गया। कचरे को साफ व इकठ्ठा कर कचरा पात्र में डाला गया । इस अभियान में निजी क्षेत्र निवासियों ने भी अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान में सहभागिता दी। महाविधालय के सभी विधार्थियो ने स्वच्छता ही सेवा, कचरा मुक्त भारत संदेश के साथ सभी निवासियों को साफ सफाई के लाभों का विवरण दिया। स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान के संयोजक महाविद्यालय के सह आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डाॅ अंजलि ठाकुर , सहायक आचार्य ओर्गनोन विभाग डॉ कनुप्रिया द्वारा सफाई कर्मचारी मैंना देवी को शॉल व शिव चरण को मालाएं पहनाकर सम्मनित भी किया गया। कार्यक्रम में बीएचमस प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राऐ अंशुल, अनिकेत, कुमकुम, शिवाश्मी, मानसी, तन्वी, लता, सुनील, साहिल, ज्योतिका, शौनक वर्षिका, शबनम, अमित, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में डॉ.पुनीत आर शाह , प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक ,यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी एवं संलग्न अस्पताल, केकड़ी, ने महात्मा गाँधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए, अपने आस पास साफ सफाई रखने का निवेदन किया एवं सभी क्षेत्रीय निवासियों, सफाई कर्मचारियों, सभी फैकल्टी एवं छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...