‘सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया’, आपके वोट से राम मंदिर बन गया- झारखंड में गरजे पीएम मोदी

PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4 मई को झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान और कांग्रेस को निशाने पर लिया। पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। मगर आज पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर रो रहा है।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4 मई को झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। मगर आज पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर रो रहा है। वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप सभी अपने हर एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।

आपके वोट से राम मंदिर बन गया- पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी पीड़ियां संघर्ष करती रहीं। लाखों लोग शहीद होते रहे, लंबा संघर्ष चला, शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत से आज राम मंदिर बन गया।

आपके वोट की ताकत से आया आर्टिकल-370: पीएम मोदी
पलामू की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में आर्टिकल-370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया। हमारे झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, और आंध्र प्रदेश में पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद और आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था। पीएम ने कहा कि आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।

दुनियाभर में जाकर हो रहा पाकिस्तान: पीएम मोदी
पाकिस्तान और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। आज स्थिति इसके विपरित है आज पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है – मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...