दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लवली भाजपा में शामिल : AAP से गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था; 4 अन्य नेता भी शामिल हुए


नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने AAP से गठबंधन को लेकर 6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था। उन्होंने तब कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा। लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने के बाद लवली ने कहा, “हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। आने वाले दिनों में भाजपा का परचम दिल्ली में भी लहराएगा।

2017 में भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे लवली

​​​​​​अरविंदर सिंह लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी है। लवली 7 साल पहले 18 अप्रैल 2017 को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। हालांकि 10 महीने बाद ही वे 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 31 अगस्त 2023 को लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने 4 पेज की चिट्‌ठी लिखकर पार्टी प्रभारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे एक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा लवली ने AAP से गठबंधन पर भी ऐतराज जताया था।

लवली ने अपनी चिट्‌ठी में लिखा- दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

देवेंद्र यादव दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने
लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 30 अप्रैल को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। देवेंद्र ने लवली के भाजपा में जाने पर कहा, “वे पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। कुछ लोगों का स्वभाव ही पार्टी से गद्दारी करने का होता है। उनका चरित्र सामने आ चुका है।”


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 से शुरू, 14 मई को निकलेगी

Mon May 6 , 2024
लॉटरीAdmission In Mahatma Gandhi English Medium School: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय इंग्लिस मीडियम और राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग ने टाइम फ्रेम जारी कर दिया है. Admission In Mahatma Gandhi English Medium School: महात्मा गांधी […]

You May Like

Breaking News