ब्रिटिश PM बनने से एक कदम दूर सुनक

पांचवें राउंड में ऋषि को 137 वोट मिले, लिज ट्रस 113 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं

लंदन। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने से महज एक कदम दूर हैं। बुधवार रात पांचवें राउंड की वोटिंग में सुनक को 137, जबकि फॉरेन सेक्रेटरी लिज ट्रस को 113 सांसदों के वोट मिले। इन दोनों कैंडिडेट्स में से ही कोई एक कंजर्वेटिव पार्टी का लीडर बनेगा और यही लीडर अगला ब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर होगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुनक ही अक्टूबर में बोरिस जॉनसन की जगह लेंगे।

मॉर्डेंट रेस से आउट

  • पांचवें राउंड में तीन कैंडिडेट्स (सुनक, ट्रस और पेनी मॉर्डेंट) के बीच मुकाबला था। सबसे कम (105) वोट्स पेनी को मिले। वो रेस से बाहर हो गईं। दो वोट निरस्त माने गए।
  • 5 सितंबर को पार्टी के करीब 2 लाख सदस्य पोस्टल बैलट के जरिए वोटिंग करेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इसके पहले 25 जुलाई को सुनक और ट्रस के बीच टीवी डिबेट होगी। इसका औपचारिक ऐलान बाकी है।
  • मंगलवार को चौथे राउंड की वोटिंग में सुनक को 118 और ट्रस को 86 वोट मिले थे। 12 जुलाई को वोटिंग शुरू हुई थी। तब कुल 8 कैंडिडेट्स रेस में थे। अब इनमें से 2 बचे। यानी ऋषि सुनक और लिज ट्रस।
  • ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, आखिरी दो उम्मीदवारों के तौर पर ट्रस और सुनक के नाम तय जैसे ही थे। सुनक को बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेटर हैं।
  • बुधवार को पांचवें राउंड की वोटिंग से पहले ऋषि सुनक के साथ लिज ट्रस (दाएं) और पेनी मॉर्डेंट (दाएं)। पेनी PM की रेस से बाहर हो गई हैं।
  • बुधवार को पांचवें राउंड की वोटिंग से पहले ऋषि सुनक के साथ लिज ट्रस (दाएं) और पेनी मॉर्डेंट (दाएं)। पेनी PM की रेस से बाहर हो गई हैं।

    अब आगे क्या
  • सितंबर में होने वाली कंजर्वेटिव पार्टी मेंबर्स की पोस्टल बैलेट वोटिंग से पहली सुनक और ट्रस पूरे ब्रिटेन का दौरा करेंगे। इस दौरान वो पार्टी मेंबर्स को अपनी पॉलिसी और प्रायोरिटी की जानकारी देंगे।
  • कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 2 लाख मेंबर्स हैं। ये ब्रिटेन की कुल आबादी का करीब 0.3% हैं। 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने संसदीय दल के नेता के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, वो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

फाइनल राउंड आसान नहीं
‘द गार्डियन’ के मुताबिक, कोरोना के दौर में सुनक ने ब्रिटिश इकोनॉमी को तबाह होने से बचाया। बहुत कम बोलने वाले और शांत मिजाज के सुनक फेवरेट जरूर हैं, लेकिन ट्रस भी पीछे नहीं। जॉनसन भी लिज के फेवर में ही हैं।

YouGov ने हाल ही में कंजर्वेटिव पार्टी मेंबर्स के बीच एक सर्वे किया था। इसमें ट्रस के पक्ष में 54 जबकि सुनक के फेवर में 35% लोगों ने राय दी थी। सुनक कह चुके हैं कि वो टैक्स कम करने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन महंगाई पर रोक हर कीमत पर लगाएंगे। ब्रिटेन में अगले आम चुनाव जनवरी 2025 में होंगे। एक सर्वे के मुताबिक, ब्रिटेन के लोग अब लेबर पार्टी को मौका देना चाहते हैं। नया प्रधानमंत्री चाहे तो कैबिनेट की मंजूरी लेकर समय से पहले भी जनरल इलेक्शन करा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

मंत्री Dr. मंजू बाघमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/ बालोतरा। राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं...

नारी निकेतन बन रहे निराश्रित महिलाओं के लिए उम्मीद का नया सवेरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी...

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया...