विश्व पाइल्स दिवस के उपलक्ष्य में विशिष्ट व्याख्यान का किया गया आयोजन

आयुर्वेद वि वि के शल्य तंत्र विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार का किया गया आयोजन।

जोधपुर. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से स्नातकोत्तर शल्य तंत्र विभाग द्वारा पी जी आई ए, जोधपुर के शल्य तंत्र विभाग के विभागीय सेमिनार हॉल में दिनांक 20.11.2024 को वर्ल्ड पाइल्स डे के अवसर पर विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतवर्ष में इन पाइल्स रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । आज के दौड़ भाग भरे जीवन में तनाव, नींद का अभाव, वेस्टर्न टॉयलेट का यूज़, टॉयलेट के समय मोबाइल का उपयोग, लगातार एक स्थिति में बैठे रहने से, फास्ट फूड का उपयोग, अधिक तेल, मिर्च मसाले युक्त भोजन का सेवन, नशे की प्रवृत्ति एवं लगातार कब्ज रहने से यह रोग अत्यधिक तेजी से बढ़ता जा रहा है।

यदि फाइबर युक्त डाइट, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल एवं तरल पदार्थ का सेवन, छाछ का सेवन किया जाए एवं चिकित्सक की सलाह से दवाइयों का सेवन किया जाए तो अधिकतर रोगी बिना सर्जरी के ठीक हो सकते हैं। केवल 10 प्रतिशत रोगियों को ही क्षार सूत्र चिकित्सा की आवश्यकता होती है |क्षारसूत्र के प्रयोग से रोगी को एक सप्ताह में पाइल्स से मुक्ति मिल जाती है और दोबारा होने की संभावना भी नगण्य होती है।
प्रोफेसर डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती पाइल्स मरीजों को भी जीवन शैली में बदलाव आहार विहार संबंधित जानकारी दी । इस अवसर पर स्नातकोत्तर अध्येता डॉ. हरवीर सांगवा, डॉ रामकरण सैनी, डॉ. अंकित रेडू ने पाइल्स की एनाटॉमी, फिजियोलॉजी के बारे मे बताया। इस अवसर पर विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विष्णु दत्त शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार सहित सभी स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...