केन्द्रीय बजट में पाँच राज्यों के चुनाव को विशेष महत्व,मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत की घोषणा नहीं-भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश किए आम बजट में देश और राजस्थान को निराश किया है। उन्होंने बजट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहाकि  प्रदेश की भौगोलिक, आर्थिक व कोविड-19 की परिस्थितियों  में विशेष दर्जा जाना चाहिए था, जो नहीं दिया गया है।
भाटी ने कहा कि केन्द्रीय बजट में पाँच राज्यों के चुनाव को  विशेष महत्व दिया है। आम नागरिक, किसान, मज़दूर, छोटे व्यापारी व कर्मचारियों का ख्याल नहीं रखकर सभी वर्गों के साथ धोखा है। कृषि क्षेत्र में एमएसपी पर बजट में प्रावधान नहीं कर किसानों के साथ धोखा किया है। केन्द्र सरकार ने पूंजीगत खर्चे को ज्यादा प्राथमिकता दी है।
भाटी ने कहा कि वित्त मंत्री और पीएम मोदी वेतनभोगी और मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत की घोषणा नहीं करके उन्हें निराश किया है।

केन्द्र सरकार की अनर्थनीति ने देश पर ऋण बढ़ाने का ही काम किया है, इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया है। देश के लिए केन्द्र सरकार की अर्थनीति हानिकारक साबित हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...