वृक्षारोपण और जल संरक्षण के संदेश के साथ लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में मनाया गया विशेष दिवस

उदयपुर: ढावा स्थित लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज प्री फैब बिल्डिंग मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम का आयोजन फैक्ट्री के संस्थापक व फोर्टी राजस्थान ब्रांचेज के चेयरमैन प्रवीण सुथार के जन्मदिन एवं फोर्टी उदयपुर सम्भाग के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर किया गया।

इस अवसर पर फैक्ट्री परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों, कई उद्योगपतियों, और फोर्टी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोटस की जनरल मैनेजर भानु प्रिया ने बताया कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और हरित परिसर की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। फैक्ट्री परिसर में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जिससे वर्षा जल का संचयन कर भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जाएगा।

प्रवीण सुथार ने बताया कि हर जन्मदिन या खास मौके पर एक पौधा लगाना न सिर्फ पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हमारी धरती के प्रति आभार व्यक्त करने का एक सुंदर तरीका है। उन्होंने आग्रह किया की हम इन खास पलों को हरित उत्सव में बदलें — एक पौधा लगाएं, एक जीवन बचाएं।

फोर्टी उदयपुर अध्यक्ष मनीष भाणावत, पर्व अध्यक्ष निशांत शर्मा, महासचिव चर्चिल जैन, कोषाध्यक्ष आनंद जांगिड़, लघु उद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, पर्व अध्यक्ष मनोज जोशी, रोटरी मेवाड़ अध्यक्ष मनीष गन्ना, उद्योगपति धीरेन्द्र सच्चान, गिरीश जोशी, हरीश जांगिड़ आदि ने पौधारोपण कर शहर के उद्योगों में पर्यावरण का संदेश दिया ओर इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं बल्कि समाज को भी जागरूक करने का काम करती हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कंपनी की जिम्मेदारी को दर्शाती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...