आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिये निर्देशकहा- अलर्ट मोड में रहकर काम करें अधिकारी

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा आपदा प्रबंधन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 15 जून से मानसून समाप्ति तक बाढ़ नियत्रंण केन्द्र स्थापित किये गये है। आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में चार बाढ़ नियत्रंण केन्द्र बनाये गये है जिनके अन्तर्गत मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के क्षेत्राधिकार में सांगानेर एवं मानसरोवर जोन, मालवीय नगर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के अन्तर्गत मालवीय नगर एवं जगतपुरा जोन, विश्वकर्मा बाढ़ नियत्रंण केन्द्र के अन्तर्गत मुरलीपुरा एवं विद्याधर नगर जोनरहेगे। इस वर्ष खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय नं. 39 के पास झोटवाड़ा जोन एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिये बाढ़ नियत्रंण कक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक जोन कार्यालयों पर भी नियमित रूप से बाढ़ नियत्रंण केन्द्रकार्य करेंगा जिसके प्रभारी अधिकारी संबंधित जोन उपायुक्त होगे। हाल ही में आयुक्त ने मानसरोवर बाढ़ नियत्रंण केन्द्र का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आयुक्त ने बताया कि बारिश के समय पानी से भरे हुए स्थानों में पानी की निकासी के लिये मडपंप, पंपसेट, मिट्टी के कट्टे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम के क्षेत्राधिकार में आने वाले भवनों, उद्यानों, स्ट्रीट लाईट, पोल आदि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी जनहानि ना हो इसके लिये खुले पड़े बिजली के तारों को ठीक किया जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियत्रंण केन्द्र पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में इन्द्राज किया जाये और शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया जाये इसके साथ निस्तारण का समय भी लिखा जाए तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के आस-पास सांकेतिक चिह्न, चेतावनी बोर्ड लगाये जाये। सभी नालों पर फेरो कवर हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी कर्मचारी वायरलैस चालू हालत में रखे जिससे किसी आपात स्थिति में निपटा जा सके।
मानसरोवर फायर स्टेशन, विश्वकर्मा फायर स्टेशन, मालवीय नगर स्टेशन, खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय नं. 39 के पास स्थित बाढ़ नियत्रंण कक्ष को सुगमता से चलाने के लिये सहायक अभियन्ताओं, कनिष्ठ अभियन्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। यह अधिकारी कर्मचारी तीन पारियों में कार्य करेंगे जिसमें प्रथम पारी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पारी दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तृतीय पारी रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी। बाढ़ नियत्रंण कक्ष के लिये हैल्पलाइन नंबर जारी किये गये है जिसके अन्तर्गत मानसरोवर फायर स्टेशन- 0141-2395566, 8764880060 तथा मालवीय नगर फायर स्टेशन के लिये 0141-2755930, 8764880030, विश्वकर्मा फायर स्टेशन में 0141-2330080, 8764880070, खिरणी फाटक फ्लाईओवर के नीचे वार्ड पार्षद कार्यालय नं. 39 के पास स्थापित बाढ़ नियत्रंण कक्ष का हेल्पलाइन नम्बर 8764880061 है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...