मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम,सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से करेंगे युवाओं को जागरूक

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम,सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से करेंगे युवाओं को जागरूक

बीकानेर@जागरूक जनता। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेव राम धोजक ने बुधवार को पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित सेल्फी प्वाइंट लोकार्पण के अवसर पर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका प्रभावी क्रियान्वयन हो, इसके मध्यनजर कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्मिक पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।
बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन पंजीयन अधिकारी अरुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप का भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।
इस दौरान नायब तहसीलदार (निर्वाचन) अनिरुद्ध पांडे, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुजीबुरर्हमान, राजेंद्र तिवाड़ी, एस के पुरोहित सहित युवा मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...