कांग्रेस से सोनिया गांधी, भाजपा से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित


दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया, भाजपा चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने मंगलवार को नामांकन का वापस लेने का समय पूरा होने के बाद इन तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित हुए राज्यसभा के सदस्य मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। सोनिया गांधी की ओर से उनके एजेंट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सर्टिफिकेट प्राप्त किया। सोनिया गांधी ने 14 फरवरी और भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने 15 फरवरी को नामांकन भरा था।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Next Post

सकारात्मक सोच से होता है व्यक्ति का विकास : डॉ. संजय बियानी

Tue Feb 20 , 2024
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए 3 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “ऊर्जा के दुसरे दिन का आगाज नए अंदाज के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर सतीश हांडा, संस्था के निदेशक […]

You May Like

Breaking News