श्री साकेत पंचांग जंत्री व कैलेंडर का विमोचन

बूंदी @ jagruk janta। छोटीकाशी बूंदी के पंडितों की ओर से तैयार श्री साकेत पंचांग जंत्री व कैलेंडर का विमोचन किया गया। नगरपरिषद सभापति मधु नुवाल, अरबन बैंक के चेयरमैन सतीश शर्मा, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, पार्षद ममता शर्मा ने पंचांग जंत्री का विमोचन किया। विमोचन से पूर्व ज्योतिषाचार्य पं. जगदीशप्रसाद शर्मा और उनकी टीम ने मंत्रोच्चारण से भगवान का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की प्रधान संपादक जगदीशप्रसाद शर्मा, गणितकर्ता आचार्य अक्षय शास्त्री, पंडित यशवंत शर्मा जोधपुर ,आचार्य पंकज कुमार भोपालपं. विष्णु तिवारी, आशीष गौतम, कृष्णानंद शर्मा, पंकज शास्त्री, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा ने जंत्री और पंचांग तैयार करने में विशेष भूमिका निभाई। जंत्री की विशेषता यह है कि यह छोटी साइज में है, जिसे जेब में भी रखा जा सकता है। श्री साकेत पञ्चाङ्ग सहित श्री साकेत पंचांग के अन्य प्रकाशन वैदिक पंचांग (दिल्ली संस्करण – सह सम्पादक पंडित प्रदीप अवस्थी) ,दिव्य विश्वेश्वर पंचांग (भोपाल संस्करण – सह सम्पादक आचार्य वी.के. तिवारी) विश्व के अधिकांश शहरों के लिए पञ्चाङ्ग, त्यौहार और व्रतों के दिन उपलब्ध करवाने में सक्षम है लेकिन कुछ शहर जो कि उच्च अक्षरेखा पर स्थित हैं और जहाँ सूर्य साल के कुछ दिनों में हमेशा दिखाई देता है (अर्थात कभी डूबता नहीं है), के लिए पञ्चाङ्ग उपलब्ध नहीं कराता है। श्री साकेत पंचांग https://www.shreesaketpanchang.com/ की यह वेबसाइट 30000 से अधिक शहरों के लिए पञ्चाङ्ग उपलब्ध कराती है। सभी व्रत और त्यौहार स्थान के अनुसार सूचीबद्ध किये जाते हैं।
श्री साकेत पञ्चाङ्ग (कलेंडर ,जंत्री )पर की गयीं सभी गणनायें भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त द्रिक गणित अर्थात ग्रहों की स्थिति की सूक्ष्म गणनाओं पर आधारित हैं। यह पञ्चांग हिंदी में किन्तु श्री साकेत पंचांग की वेबसाइट अंग्रेजी पञ्चाङ्ग भी उपलब्ध कराती है।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...