संवित स्वामी सोमगिरि महाराज जीवन रक्षा में ले रहे सांसे, अनुयायियों में छाई निराशा, करे प्रार्थना जल्द स्वस्थ हो स्वामीजी

संवित स्वामी सोमगिरि महाराज जीवन रक्षा में ले रहे सांसे, अनुयायियों में छाई निराशा, करे प्रार्थना जल्द स्वस्थ हो स्वामीजी

बीकानेर@जागरूक जनता । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जमकर हाय तौबा मचा रही है इसकी जद में आमजन के साथ नेता, मंत्री,उद्योगपति व बड़ी हस्तियां इसकी चपेट में आ रही है । हाल ही में कांग्रेस के सबसे चर्चित नेता राहुल गांधी संक्रमित हो चुके है । यही हाल इन दिनों बीकानेर का हो रहा है जिसमे कोरोना आंकड़े 800 से अधिक सामने आ रहे है । इस माहमारी से शहर का ऐसा कोई भी इलाका नही बचा जो इस वायरस की चपेट में ना हो । वंही बीते गुरुवार को शहर के धर्मगुरु व लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी संवित सोमगिरि महाराज को इस वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया जिसकी खबर मिलते ही उनके अनुयायियों में उनके स्वास्थ्य को लेकर निराशा छा गई । मानव प्रबोधन प्रन्यास के संरक्षक बी.जी. व्यास ने महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर बताया कि स्वामी सोमगिरि जी महाराज को हंसा गेस्ट हाउस में अस्थायी जीवन रक्षा कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टरों की विशेष देखरेख में एडमिट किया गया है, जंहा उनका कोविड का इलाज किया जा रहा है । व्यास ने बताया कि शनिवार शांय सोमगिरि जी महाराज का ऑक्सीजन लेवल 90 से 95 तक पहुंच गया ऐसे में चिंता गहराती जा रही है, व्यास और उनकी टीम महाराज जी के स्वास्थ्य पर पूरी नजर गड़ाए हुए है हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है । वंही बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मन्नासा ने सोमगिरी जी महाराज के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की है, और उनके स्वास्थ्य की पल-पल की अपडेट डॉक्टरों से ले रहे है । बता दे, स्वामी संवित सोमगिरी जी महाराज बीकानेर के सेलिब्रिटी व धर्मरक्षा के युगपुरुष है और इनके अनुयायियों में बड़े बड़े ओहदे पर आसीन अधिकारी, कर्मचारी, उद्योगपति, मंत्री तक इनके शिष्य है लेकिन हमें जैसी मिली सुचना के अनुसार बीकानेर के मंत्री विधायकों सहित ब्यूरोक्रेसी के उच्चपदस्थ तक ने इनकी कुशलक्षेम नही पूछी ! क्या यह शोभा देता है?? आमजन से अपील है कि कोरोनाकाल के इस विकट संकट में संवित स्वामी सोमगिरि जी महाराज के  जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करें ताकि धर्म का पाठ पढ़ाने वाले बीकानेर के सेलेब्रिटी संवित सोमगिरी महाराज जल्द इस वायरस को हराकर अपने बीच हो ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related