डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में रन फॉर हेल्थ मैराथन एवं डॉ एन आर भसीन मेमोरियल सेमिनार का आयोजन

उदयपुर। भारतीय डेयरी एसोसिएशन, राजस्थान स्टेट और डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 फरवरी 2024 को रन फॉर हेल्थ मैराथन एवं डॉ एन आर भसीन मेमोरियल सेमिनार का आयोजन किया गया ।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया की डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्प है और इस हेतु महाविद्यालय द्वारा समय समय पर विभिन्न आयोजन किये जाते रहे है । महाविद्यालय द्वारा पिछले सप्ताह मेगा हेल्थ शिविर आयोजित किया गया था जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया था । इसी क्रम में रन फॉर हेल्थ मेराथन का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व उत्साह से भाग लिया तत्पश्चात डेयरी उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर सेमिनार आयोजित हुआ जिसमे तकरीबन 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ निकिता वधावन ने बताया की दौड़ कई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ का हल है रन फॉर हेल्थ मेराथन विद्यार्थियों को जीवन में दौड़ने रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी जिसमे विद्यार्थियों के साथ कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया । बाद में डॉ एन आर भसीन की स्मृति में डेयरी उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका विषयक सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमे गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज़ के डॉ मयंक पटेल ने बतौर मुख्य वक्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिज्ञासाओं का समाधान किया । इस अवसर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सुश्री टीना कल्याण को स्वर्ण पदक और श्री मानविक जोशी को रजत पदक प्रदान किया गया । रन फॉर हेल्थ मैराथन में छात्र-छात्रा वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया । इसी अवसर पर डॉ आर जे रावत स्मृति छात्रवृत्ति भी तीन जरूरतमंद और अव्वल विद्यार्थियों को प्रदान की गयी ।

भारतीय डेयरी एसोसिएशन के नार्थ जोन के वाइस चेयरमैन श्री रमेश चुघ ने कहा की स्वास्थ्य के लिए दौड़ना जरूरी है तो सफलता के लिए दिमाग का अद्यतनीकरण जरूरी है और आज के दोनों कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आयोजित किये गए है । विद्यार्थियों के साथ पूरे विश्वविद्यालय का अपार उत्साह आज के दिन की सफलता को बयान कर रहा है ।

समारोह के मुख्य अतिथि एमपीयुएटी के माननीय कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा की यह हर्ष का विषय है की डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ डेयरी उद्योग के नवाचारों से भी समय समय पर रूबरू करा रहा है । इस हेतु महाविद्यालय के पूर्व छात्र भी पूरे मनोयोग से तत्पर है । साथ ही भारतीय डेयरी एसोसिएशन भी बधाई का पात्र है जिसने महाविद्यालय के अथक प्रयासों को कुशलतापूर्वक विद्यार्थियों तक पहुँचाने में पूरा सहयोग दिया । उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर आज का आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब आज के समय की माँग है और टिकता वही है जो समय के साथ चलता है । उन्होंने कहा की महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ लोकेश गुप्ता और सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ निकिता वधावन की सृजनात्मक सोच आज के कार्यक्रम से परिलक्षित होती है । विद्यार्थियों के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन की यह अनुपम मिसाल है।

भारतीय डेयरी एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर के चेयरमैन डॉ राहुल सक्सेना ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया । समारोह में डॉ करुण चंडालिया, श्री एस एन पुरोहित, श्री गोविन्द गुप्ता, श्रीमती अल्पा राठी, श्रीमती प्रीति, श्रीमती अवंतिका, सुश्री इरम और अंश व्यास का भी सराहनीय योगदान रहा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...