रास आ रही ऋषि सुनक को भारत की संस्कृति, अक्षरधाम मंदिर के करेंगे दर्शन

जी20 समिट के लिए दिल्ली आए हुए सुनक कल यानी कि 10 सितंबर को अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पहले से ही प्लान था कि वे अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे।

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधामंत्री ऋषि सुनक को भारत की संस्कृति खासा पसंद आ रही है। जी20 समिट के लिए दिल्ली आए हुए सुनक कल यानी कि 10 सितंबर को अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पहले से ही प्लान था कि वे अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे। बड़ी बात ये है कि भारत आते ही मीडिया से भी सुनक ने कहा था कि वे गर्व के साथ खुद को हिंदू कहते हैं। उन्हें इस विश्वास से, इस धर्म से लगाव है।

जानकारी के लिए बता दें कि कल जब पीएम ऋषि सुनक भारत आए थे, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया ता कि उन्होंने अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्हें कई राखियां बांधी गईं और वे खासा उत्साहित रहे। उन्होंने ये भी कहा कि वे जन्माष्टी मनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बार समय नहीं मिल पाया। अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुनक ने कहा था कि उन्हें भारत से खास लगाव है क्योंकि उनका परिवार यहां रहता है। उनके पूर्वज यहां के हैं। उनकी पत्नी बेंगलुरू की है।

सुनक ने एक और जारी बयान में भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जी20 समिट से देश को पूरा फायदा होगा। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि जी20 पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। उनकी तरफ से ब्रिटेन में सिर उठा रहे खालिस्तानी समर्थकों पर भी तीखी टिप्पणी की गई। साफ कर दिया गया कि भारत के साथ मिलकर किसी भी तरह की अतिवादी सोच से लड़ा जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...