निवासियों को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण और होम कंपोस्टिंग के महत्व को लेकर जागरूक किया

31 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जायेगा स्वच्छता सप्ताह

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वं. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2024 तक स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को नगर निगम ग्रेटर द्वारा वार्ड नं. 16, 145, 137, 136 एवं 144 मुरलीपुरा जोन एवं मालवीय नगर जोन में निवासियों को कचरे के स्त्रोत पर पृथक्करण (Source Segregation) और होम कम्पोस्टिंग के महत्व को लेकर जागरूकर किया गया।

अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के तहत वार्ड नं. 16, 145, 137, 136 एवं 144 मुरलीपुरा जोन एवं मालवीय नगर जोन में टीमों ने घरों से निकलने वाले कचरे को सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग करने के फायदे  साथ ही होम कम्पोस्टिंग की सरल और प्रभावी विधियों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि टीमों द्वारा किस प्रकार जैविक कचरे से खाद तैयार कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दिया जा सकता है।

शुक्रवार को मानसरोवर जोन में विद्यार्थियों को वेस्ट टू वंडर पार्क का भ्रमण करवाया जायेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...