5वीं और 8वीं का बचा हुआ रिजल्ट भी घोषित,शाला दर्पण पर अपलोड

बीकानेर@जागरूक जनता। सेशनल मार्क्स के अभाव में प्रदेश के जिन पांचवीं व आठवीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट अटका हुआ था, वो भी सोमवार को घोषित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट शाला दर्पण पर रिजल्ट देखा जा सकता है। दरअसल, अधिकांश जिलों में सैकड़ों स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोक लिया गया था। इनके सेशनल मार्क्स स्कूल की ओर से अपलोड नहीं किए गए थे।

शिक्षा विभागीय परीक्षा पंजीयक कार्यालय के पंजीयक पालाराम मेवता ने बताया कि रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। शालादर्पण साइट पर अब शत प्रतिशत स्टूडेंट्स के रिजल्ट अपलोड हो गए हैं। जिन स्कूल्स ने सेशनल्स समय पर नहीं दिए थे, उनसे अब मार्क्स ले लिए गए हैं। सोमवार दोपहर में रिजल्ट अपलोड हो गया। इनकी मार्कशीट पर भी साइट पर उपलब्ध हो जाएगी। वहीं सभी मार्कशीट्स की हार्ड कॉपी तैयार करके संबंधित स्कूल तक पहुंचाई जा रही है।

उदयपुर में जारी हुआ था मेन रिजल्ट

राजस्थान में करीब 27 लाख स्टूडेंट्स का पांचवीं और आठवीं क्लास का रिजल्ट पिछले दिनों शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने उदयपुर से जारी किया था।

आठवीं का 95.59% और पांचवीं का 93.83% रिजल्ट रहा, जबकि आठवीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 94.97% छात्र और 96.30% छात्राएं पास हुईं। 5वीं में 7.6 लाख छात्र और 6.8 लाख छात्राएं परीक्षा में बैठी थी। इसमें कुल 14.53 लाख बच्चे परीक्षा बैठे थे। 93.62% छात्र पास हुए हैं, जबकि 94.06% छात्राएं पास हुईं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...