पत्रकार खेलकूद सप्ताह : रावत ने जीती दौड़, पुरोहित टीटी के विजेता

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में पत्रकार खेलकूद सप्ताह बुधवार को सौ मीटर दौड़ व टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि सादुल स्पोर्टस स्कूल में सौ मीटर की दौड़ आयोजित हुई। जिसमें अनिल रावत ने पहला,गिरिराज भादाणी ने दूसरा और गिरीश श्रीमाली ने तीसरा स्थान भाग लिया। इस दौड़ में मुकुन्द खण्डेलवाल ने चौथा,कुशाल सिंह ने पांचवां,राज भोजक ने छठां तथा सरजीत सिंह ने सातवां स्थान हासिल किया। उधर महिला मंडल स्कूल में खेले गये टेबल टेनिस मुकाबले में पहले राउण्ड में अजीज भुट्टा ने विमल छंगाणी को हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में मुकेश पुरोहित ने अजीज भुट्टो का 22-24,24-13,24-14 पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। बिस्सा ने बताया कि शुक्रवार से क्रिकेट की टीमों में जीत के लिये जंग शुरू होगी। उन्होनें बताया कि प्रतियोगिता में बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता की ट्रांफी स्व.राजश्री सक्सेना के परिजनों द्वारा दी जाएगी। वहीं क्रिकेट के विजेता व उपविजेता टीम की ट्रांफिया स्व वीरेन्द्र सक्सेना की स्मृति में प्रदान की जाएगी। यही नहीं टेबल टेनिस मुकाबलों के विजेता-उपविजेताओं को स्व.अम्बालाल माथुर की स्मृति में प्रदान किये जाएंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...