रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र रावत सम्मानित

रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड से सम्मानित हुए। सम्मान समारोह का आयोजन होटल क्लार्क आमेर में किया गया।

रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड से सम्मानित हुए। सम्मान समारोह का आयोजन होटल क्लार्क आमेर में किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से आईं मिस एलिजाबेथ टेलर जो कि माइंडसेज इंटरनेशनल की फाउंडर हैं,ने सभी शिक्षाविदों को अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिसमे शिक्षा जगत के विभिन्न दिग्गजों को सम्मानित किया गया। समारोह में पैनल डिस्कशन का भी आयोजन हुआ। नरेंद्र रावत इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं जिनमे मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज द्वारा दिया गया एजुकेशनल एंटरप्रेनर ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रमुख है। शिक्षा विद होने के साथ साथ श्री रावत समाज सेवी एवम मोटिवेशनल स्पीकर भी है एवम अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सचिव हैं। रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत ने यूथ आइकन बन चुके नरेंद्र को इस अवॉर्ड के लिए बधाई दी। नरेंद्र रावत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार एवम कर्मठ टीम को दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...