चुनाव जीतने के दूसरे दिन एक्शन में दिखे बालमुकुंद आचार्य, बोले ‘मिठाई खाने वाला नहीं हूं’… वीडियो वायरल

जयपुर. हवामहल विधानसभा से चुनाव जीतने के दूसरे दिन आज बालमुकुंद आचार्य एक्शन में नजर आए। वे आज हैरिटेज नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर बाजार में पहुंचे। हैरिटेज क्षेत्र में खुले में मीट बेचने पर आपत्ति जताते हुए निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

जयपुर। हवामहल विधानसभा से चुनाव जीतने के दूसरे दिन आज बालमुकुंद आचार्य एक्शन में नजर आए। वे आज हैरिटेज नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर बाजार में पहुंचे। हैरिटेज क्षेत्र में खुले में मीट बेचने पर आपत्ति जताते हुए निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। जिसका वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इसके बाद हैरिटेज निगम के अधिकारियों के साथ सुभाष चौक, रामगढ़ मोड़ तक आमेर रोड और कर्बला पर खुले में अवैध मीट की दुकानें और अवैध ठेले रहड़ी वालों को फुटपाथ से हटवाया। दरअसल, क्षेत्र में बिना लाइसेंस की कई दुकाने संचालित हो रही है। जिन पर खुले में मीट बेचा जा रहा है। निगम को कई शिकायतों के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बालमुकुंद आचार्य खुद ही निगम के पूरे अमले के साथ फील्ड में उतरे। बालमुकुंद आचार्य ने यहां तक कहा कि वे मिठाई स्वीकार करने वाले नहीं है।

इशारा भ्रष्ट अधिकारियों की ओर
उनका इशारा भ्रष्ट अधिकारियों की ओर भी था, जो मिठाई की आड में अवैध दुकानों के संचालन को होने देते हैं। बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि वे न खाएंगे और न खाने देंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जनवरी में जुड़े 18.19 लाख नए सदस्य

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से इस साल जनवरी...

टेक स्टार्टअप्स ने 2025 की पहली तिमाही में जुटाया 2.5 अरब डॉलर का फंड

घरेलू टेक स्टार्टअप्स ने कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली...