राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार में बालिका का हुआ चयन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी से एक बालिका का राज्य स्तर पर राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार में चयन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि पुराने अजमेर जिले से स्थानीय विद्यालय की बालिका प्रियंका चौधरी पुत्री गोपाल चौधरी का राज्य स्तर पर राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार में चयन हुआ है। विज्ञान एवम् प्रोद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार के अजमेर जिला समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष भारतीय सांस्कृतिक मंत्रलय की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस वर्ष का विषय था- मिलेट्स (श्री अन्न) एक सम्पूर्ण पौष्टिक आहार या भ्रान्तिक आहार । इस विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बालिका प्रियंका चौधरी का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग राज. सरकार द्वारा किया गया अब ये जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस विषय पर विद्यालय के शिक्षा समन्वयक ब्रजराज शर्मा ने गाइड किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414