राजीव गांधी पंचायती राज संगठन चलाएगा कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का सघन अभियान

बीकानेर@जागरूक जनता । राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संगठन द्वारा तैनात ‘स्वराज साथी’ घर-घर जाकर कोरोना से बचने के प्रति जागरुकता के साथ-साथ वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में पंचायत राज, लोकतंत्र और स्वराज के सशक्तीकरण के लिए काम करता है। वर्तमान परिस्थितियों में आमजन को कोरोना के विरूद्ध जागरुक करने का बीड़ा भी संगठन द्वारा उठाया गया है। इसके लिए ‘जानकारी ही बचाव है’ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जागरुक रहकर ही कोरोना की दूसरी लहर से लड़ पाएंगे और तीसरी से बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा घर-घर सर्वे का यह कार्य पूर्ण सावधानी से किया जाए। इस दौरान कार्यकर्ता स्वयं भी कोविड प्रोटोकाॅल का ध्यान रखें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन राष्ट्रीय स्तर पर ये जागरूकता अभियान 21 मई से 20 अगस्त तक चलाएगा !इसी क्रम में बुधवार को वार्ड 43 और 57 में जागरुकता की गतिविधियों के आयोजन के साथ अभियान की शुरूआत होगी। इस दौरान घर-घर सर्वे करते हुए परिवर के मुखिया, संक्रंमित हुए व्यक्तियों की जानकारी सहित अन्य सूचनाएं संकलित की जाएंगी। इस दौरान यदि कोई कोरोन पाॅजिटिव व्यक्ति किसी कारण से चिकित्सक से संपर्क नहीं कर पा रहा है तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक को इससे अवगत करवाया जाएगा। साथ ही आमजन को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संगठन द्वारा बड़ी संख्या में पेम्पलेट्स और सर्वे फाॅर्मेट प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी,भारतीय युवा कांग्रेस और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयुक्त तत्वावधान् में किया जाएगा।प्रत्येक दिन की सर्वे की रिपोर्ट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नई दिल्ली ,भारतीय युवा कांग्रेस नई दिल्ली,प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर और राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन नई दिल्ली को भैजी जाएगी !
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिया उर रहमान, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, पार्षद दुर्गादास, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल जादूसंगत, अश्विनी कल्ला, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी, देवानंद चावरिया, राजू पारीक, बबला महाराज तथा लक्ष्मी कांत बिस्सा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...