नयाशहर पुलिस ने अवैध नशे पर मारा शॉट,सप्लायर हुआ धराशायी, बिना नम्बरी मोटरसाइकिल सहित माल जब्त

नयाशहर पुलिस ने अवैध नशे पर मारा शॉट,सप्लायर हुआ धराशायी, बिना नम्बरी मोटरसाइकिल सहित माल जब्त

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में अवैध काले धंधों में लिप्त बदमाशों की कुंडली की बैंड कैसे बजानी हो तो बीकानेर पुलिस से जरूर सीख लें, क्योकि बीते महीनों से प्रीति की टीम ने इस काली दुनियां में पुलिसिया कार्यवाही की ऐसी छाप छोड़ी की इस दुनियां में लिप्त बदमाशों में इतना ख़ौफ पैदा हो गया कि खाकी का नाम जेहन में आते ही रूह तक कांपने लग गई जिसके परिणाम यह रहे कि कई सप्ताहों से इसके एकाध मामले सामने आए । शुक्रवार को खाकी कप्तान प्रीति के निर्देशन में नयाशहर पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर को धर दबोचा है आरोपी के कब्जे से अवैध डोडा पोस्त व एक बिना नम्बरी मोटरसाइकिल जब्त की है । यह कार्यवाही एसपी के निर्देशन में शहर में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी शेलेंद्र सिंह इंदौलिया सीओ सिटी सुभाष शर्मा के निकट सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम ने की है ।
थानाधिकारी चारण ने बताया कि खाकी के गुप्तचरों की से मिली सूचना पर नयाशहर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दबिश देकर एक युवक को 1.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दबोच लिया । पकड़े गए आरोपी की पहचान भवानी सिह राठौड उम्र 34 साल निवासी जैसला हाल एफसीआई गौदाम के पीछे बंगलानगर के रूप में हुई है । वंही आरोपी से एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल भी पुलिस टीम ने जब्त की है । थानाधिकारी चारण ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 8/15 में मुकदमा नम्बर 217/2021 दर्ज किया है ।
इस टीम को मिली सफलता :
नयाशहर थानाधिकारी गोविन्दसिह चारण,महेन्द्र कुमार उनि,हेडकांस्टेबल रामचन्द,कांस्टेबल बलबीर,मुखराम आदि टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...