राजफैड की क्रेडिट लिमिट 2 हजार करोड़ रूपये बढ़ेगी

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव सहकारिता एवं प्रशासक राजफैड श्रेया गुहा की उपस्थिति में मंगलवार को यहां राजफैड सभागार में राजफैड एवं पंजाब नेशनल बैंक के मध्य एमओयू संपन्न हुआ। एमओयू पर राजफैड की ओर से वित्तीय सलाहकार उषस्पति त्रिपाठी एवं पीएनबी की ओर से मुख्य प्रबंधक निखिल ने हस्ताक्षर किए।

राजफैड की प्रबंध निदेशक उर्मिला राजोरिया ने बताया कि राजफैड ने अपने व्यवसाय में विविधता लाने, समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद का त्वरित भुगतान करने सहित अन्य गतिविधियों के लिए पीएनबी के साथ एमओयू किया है। इस एमओयू के माध्यम से पीएनबी राजफैड को 2 हजार करोड़ रूपये की क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक राजफैड विद्याधर गोदारा, अमित शर्मा, पीएनबी के जोनल मैनेजर आरके वाजपेयी, उप जोनल मैनेजर एन.आर. बंजारा सहित राजफैड एवं पीएनबी के अधिकारी उपस्थित थे।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414