पीएम योजनाओं से सभी समाजों का उत्थान हुआ-सांसद दीयाकुमारी

नाथद्वारा ग्रामीण के विभिन्न बूथों पर सांसद का दौरा

राजसमन्द। सांसद दीयाकुमारी ने नाथद्वारा विधानसभा के पंचायत समिति खमनोर के विभिन्न बूथों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। खमनोर की बूथ संख्या 129, छोटा भाणूजा बूथ की संख्या 68, बामनहेड़ा सहित विभिन्न बूथों का दौरा करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के कारण ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और लोकतांत्रिक पार्टी बन पाई है। सांसद ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजनाओं से आदिवासी और जनजाति समाज के साथ ही सभी समाजों का उत्थान हुआ है।

सांसद ने बूथ मजबूती की ओर कदम बढाते हुए बूथ की समस्याओं की जानकारी ली और आमजनता से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने सभी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का इकलाई ओढ़ाकर स्वागत किया।

इस दौरान कूम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, कर्णवीर सिंह राठौड़, भीम सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह चौहान गोपाल कृष्ण पालीवाल, मदनसिंह चौहान मधुप्रकाश लड्ढा अशोक रांका जयेश शर्मा सुमेर सिंह कैलाश चौधरी कैलाश गणेश पालीवाल श्रीमाली रमेश दवे मगन लाल जोशी प्रेम जोशी भेरू गुर्जर चंद्रप्रकाश पुरोहित शांतिलाल जोशी अभिषेक चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...