राजस्थान बजट में मिला बड़ा तोहफा, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर तक चलेगी जयपुर मेट्रो

जयपुर मेट्रो के सेकेंड फेज के तहत 12 हजार करोड़ की लागत से सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर तक काम किया जाएगा

जयपुर. उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो के सेकेंड फेज के तहत 12 हजार करोड़ की लागत से जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर तक काम किया जाएगा। वहीं जगतपुर और वैशाली नगर में भी मेट्रो के लिए सर्वे किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया था कि जयपुर मेट्रो फेज 2 और मेट्रो फेज 3 को गति मिलेगी।

आगामी तीन माह में फेज-2 और विस्तार की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो जाएगी। इसके आधार पर कार्य होगा। जयपुर में फेज-वन अभी मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक है, जिसको दोनों तरफ से आगे बढ़ाए जाने का काम चल रहा है। फेज-2 के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो चलाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अब इसे अंबाबाड़ी से आगे बढ़ाकर विद्याधर नगर तक किया जाएगा।
यह वीडियो भी देखें

महंगा हुआ था मेट्रो का सफर
बता दें कि जयपुर मेट्रो ट्रेन में सफर करना अब महंगा हो गया है। टिकट की नई रेट लागू हो चुकी है। पहले दो स्टेशन तक का किराया छह रुपए था। इसे बढ़ाकर अब 10 रुपए कर दिया है। हालांकि, स्मार्ट कार्ड धारकों को एक से तीन रुपए तक की छूट मिली है। वहीं, मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से बड़ी चौपड़ तक जाने के लिए अब 22 की जगह 30 रुपए देने होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...