Rajasthan Budget 2025: मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना में अब प्रदेश के बाहर भी इलाज करा सकेंगे राजस्थान के लोग, बड़ा ऐलान

राजस्‍थान की व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्रों में लोगों बड़ी राहत दी है. मुख्‍यमंत्री आरोग्‍य मां योजना के तहत राजस्‍थान के लोग दूसरे राज्‍यों में भी इलाज करा सकेंगे.

Rajasthan Budget 2025: व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने राजस्‍थान सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में स्‍वास्‍थ्य के क्षेत्र में बड़ी घोषण की है. इससे राजस्‍थान के लोगों को स्‍वास्‍थ्य के क्षेत्र में बड़ी राहत म‍िलेगी. अब मुख्‍यमंत्री आरोग्‍य मां योजना के तहत लोग दूसरे राज्‍यों में फ्री में इलाज करवा सकेंगे. व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के निशुल्क इलाज के लिए 3 हजार 500 करोड़ की मां फंड गठ‍ित की है. साथ ही आगामी वर्ष से अब दूसरे राज्यों में भी इलाज लेना संभव होगा.

सभी ज‍िला अस्‍पतालों में डायब‍िट‍िक क्‍लीन‍िक खुलेंगे
70 से ज्‍यादा उम्र के लोगों के ल‍िए स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना में नए पैकेज जोड़े जाएंगे. आयुष पैकेज भी जुड़ेंगे. सभी ज‍िला अस्‍पतालों में डायब‍िट‍िक क्‍लीन‍िक खुलेंगे. सभी पीएचसी पर ड‍िजिटल एक्‍सरे मशीन लगेगी. कारीगरों की आखों की फ्री जांच करके चश्‍मे द‍िए जाएंगे. 75 करोड़ की लागत से इसके ल‍िए नई स्‍कीम शुरू होगी. फ‍िट इंड‍िया की तर्ज पर फ‍िट राजस्‍थान अभ‍ियान शुरू होगा, इसमें 50 करोड़ खर्च होंगे. इसके अलावा प्रदेश की नई आयुष नीत‍ि लाई जाएगी. गांवों को आयुष्‍मान आदर्श गांव घोषित कर 11 लाख रुपए द‍िए जाएंगे.

मुख्‍यमंत्री आयुष्‍मान आरोग्‍य योजना में 25 लाख तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा
राजस्‍थान में आयुष्‍मान आरोग्‍य योजना के तहत रज‍िस्‍टर्ड पर‍िवार को 25 लाख रुपए तक का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा और 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा का कवर म‍िल रहा है. इस योजना के तहत सरकारी और न‍िजी अस्‍पतालों में व‍िशेषज्ञ डॉक्‍टरों की न‍िशुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का लाभ द‍िया जा रहा है. योजना में राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाज‍िक-आर्थिक जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत क‍िसान, संव‍िदा कर्मि‍यों, कोव‍िड-19 की अनुग्रह राश‍ि प्राप्‍त करने वाले निराश्र‍ित और असहाय पर‍िवारों के ल‍िए बीमा का प्रीम‍ियम सरकार देती है. ऐसे पर‍िवारों का रज‍िस्‍ट्रेशन खुद ही हो रहा है.

पर‍िवार का कराना होगा रज‍िस्‍ट्रेशन
इसके अलावा अन्‍य पर‍िवार मात्र 850 रुपए प्रीम‍ियम जमा करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना में पर‍िवार का रज‍िस्‍ट्रेशन करवाने के ल‍िए जन आधार कार्ड, जन आधार पंजीयन रसीद से अपने नजदीकी ई-म‍ित्र के माध्‍यम से एवं स्‍वयं की एसएसओ आईडी से अपना रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकते हैं.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...