राजस्थान ब्रजभाषा काव्य महागोष्ठी: ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकारों की ‘परिचौ पोथी’ का हुआ विमोचन

जयपुर। राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के तत्वावधान में रविवार को झालाना स्थित अकादमी संकुल परिसर में काव्य महागोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कवियों एवं साहित्यकारों ने ब्रजभाषा की रचनाओं पर आधारित काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ गीतकार श्री वरुण चतुर्वेदी द्वारा ब्रज वंदना से किया गया। इस अवसर पर ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री बी.के. गौड़, श्री विट्ठल पारीक, श्री गोपीनाथ गोपेश, श्री हरिश्चंद्र हरी कि श्परिचौ पोथीश् का भी विमोचन किया गया। अकादमी के सचिव श्री गोपाल लाल गुप्ता ने अकादमी द्वारा किये गए कार्याे का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रमेश बोराणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष श्रीमती बिनाका जैश मालू तथा विशेषाधिकारी (मुख्यमंत्री) श्री फारूक अफरीदी उपथित थे। इस अवसर पर राज्य भर के ब्रजभाषा के प्रमुख कवि एवं साहित्यकार भी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...