राजस्थान बोर्ड: इतिहास में पहली बार 12वीं के तीनों संकायों के नतीजे साथ आएंगे

12वीं के परिणाम आज, अबकी बार सब होंगे पास; न मेरिट लिस्ट जारी होगी, न टॉपर घोषित होगा

जयपुरअजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शनिवार शाम 4 बजे को 12वीं के तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब तीन संकायों का परिणाम एक साथ जारी होगा। फिलहाल केवल नियमित विद्यार्थियों का परिणाम जारी हो रहा है। वहीं, 14 हजार प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षा अगस्त-सितंबर में हो सकती है। अभी तारीख तय नहीं है।

बता दें कि कोरोना के चलते सरकार ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं और विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया था। यानी सभी नियमित विद्यार्थी पास होंगे। इस कारण पिछले साल से इस बार 70 हजार अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे। सीबीएसई 26 जुलाई को तय करेगा कि कक्षा 10वीं का नतीजा कब घोषित किया जाए।

शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करेंगे शिक्षामंत्री डोटासरा
राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर डीपी जारौली ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे 12वीं के तीनों संकायों के नतीजे एक साथ आएंगे शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद डोटासरा नतीजे जारी करेंगे। इस बार भी न मेरिट जारी होगी और न टॉपर घोषित होगा।

आईसीएसई, आईएससी के 10-12वीं के नतीजे आज
नई दिल्ली | आईसीएसई व आईएससी की कक्षा 10वीं तथा 12वीं के नतीजे शनिवार काे 3 बजे घाेषित होंगे। भारतीय स्कूल प्रमाण-पत्र परीक्षा परिषद ने बताया कि नतीजे पाेर्टल और एसएमएस से उपलब्ध कराए जाएंगे। काेराेना के कारण इस बार दाेनाें परीक्षाएं रद्द हो गई थीं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...