- भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में ट्रीटेडवाटर के रियूज पर किया जाए फोकस – जिला कलक्टर संदेश नायक
- आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रमों का आयोजन 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक

जयपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पांचवें चरण में जयपुर में 2233 करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से हुए संवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। आदर्शनगर से विधायक श्री रफीक खान, आमेर से विधायक श्री प्रशांत शर्मा और जिला कलक्टर संदेश नायक संवाद कार्यक्रम में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों की बारे में फीडबैक दिया और पांचवें चरण की परियोजना के बारे में अपने सुझाव भी साझा किये।
इस दौरान आदर्श नगर के विधायक रफीक खान ने कहा कि जलमहल और कानोता बांध में जा रहे दूषित जल के शोधन के लिए समुचित क्षमता के सीवेज शोधन संयंत्र की आवश्यकता है। उन्होंने जयपुर शहर में पुरानी सीवर लाईन के अपग्रेडेशन को पांचवें चरण में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जरूरी है कि आरयूआईडीपी, नगर निगम एवं अन्य सहयोगी विभागों के बीच सामंजस्य हों।
आमेर विधायक प्रशान्त शर्मा ने कहा कि पांचवें चरण में सेटेलाइट टाउन्स में अचरोल व कूकस को भी शामिल किया जाये क्योंकि इन क्षेत्रों में शहरीकरण तेजी से हुआ है।
कार्यशाला में जिला कलक्टर संदेश नायक ने पांचवें चरण की पूरी जानकारी ली और कहा कि पांचवें चरण में ट्रीटेडवाटर के रियूज पर जोर दिया जाये जिससे की भूमिगत जल के दोहन में कमी आये। प्रोजेक्ट इस बात का ध्यान रखे कि क्रियान्वयन में तकलीफे कम से कम हो और प्रोजेक्ट का लाभ आम जन तक जल्द पहुचें। इस वर्कशॉप के माध्यम से प्रतिभागियों के रचनात्मक सुझाव सामने आये।
कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रेस, प्रोजेक्ट से जुडे अधिकारियों व आमजन ने शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने आरयूआईडीपी द्वारा शहरी विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के सफल निष्पादन में स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग हेतु आरयूआईडीपी व स्थानीय निकायों के मध्य सामंजस्य पर जोर दिया।
आरयूआईडीपी द्वारा पांचवें चरण में साढ़े नौ हज़ार करोड से होने वाले कार्यों पर 84 शहरों में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, मीडिया एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए कंसल्टेशन मीटिंग्स “आरयूआईडीपी संवाद” का आयोजन किया जा रहा है। आरयूआईडीपी संवाद कार्यक्रमों का आयोजन 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक किया जायेगा जिसमें पंचम चरण में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जायेगी तथा साथ ही प्रतिभागियों से सुझाव व फीडबैक लिया जायेगा।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/


