स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान में बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने 85 हजार से अधिक जुर्माना वसूला

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर मंडल पर बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत अनिल रैना,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के निर्देश पर दिनांक 27.10.21 को श्रीगंगानगर को बेस रखते हुए बीकानेर– सूरतगढ, सूरतगढ-हनुमानगढ,हनुमानगढ- श्रीगंगानगर खण्डों  पर सूरतगढ स्टेगशन एवं ट्रेनों में  सघन टिकट चैकिंग अभियान  सहायक  वाणिज्य  प्रबंधक -प्रथम,  बीकानेर श्री जितेन्द्र शर्मा ने 08 टीटीई स्टाफ के साथ मिलकर चलाया । इसमें बिना टिकट के 166 मामलों से रु. 84950/- तथा बिना मास्क   के 3 मामलों से  रु. 300/- व धूम्रपान के 1 मामले से  रु. 200/- सहित कुल रु. 85450/- यात्रियों से वसूल किए गए। रेलवे बेटिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए लगातार एसे अभियान चलाती रहेगी।         
                            

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...