राघव ने जीता बैडमिन्टन खिताबी मुकाबला, सुमित रहे उपविजेता

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिन्टन मुकाबले मेें लक्ष्मण राघव विजेता रहे। उन्होंने सीधे सैटों में सुमित व्यास को 15-5,15-6 से मात दी। इससे पहले खेले गये मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में लक्ष्मण राघव ने नितिन खत्री को 15-9,15-5 तथा सेमीफाइनल में अजीज भुट्टा को 15-7,15-3 से पराजित किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि उपविजेता सुमित व्यास ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलें में गिरीश श्रीमाली को 15-3,15-4 तथा सेमीफाइनल में अनिल रावत को 15-5,15-9 से हराया। वहीं क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों में अनिल रावत ने शिव भादाणी को 15-6,15-7,अजीज ने अनुराग हर्ष को को15-13,15-11 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बिस्सा ने बताया कि गुरूवार को टीटी के मैच खेले जाएंगे। साथ ही सौ मीटर दौड़ का आयोजन भी होगा। सभी मैच में रैफरी की भूमिका राजेश ओझा,बलदेव रंगा व हर्षित ने निभाई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रमजान मुगल,रवि पुगलिया,गुलाम रसूल,अजीम भुट्टो,कुशाल सिंह मेडतिया,जितेन्द्र व्यास,अश्वनी श्रीमाली आदि भी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...