राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनेगा सौ बैड का संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर-जिला कलक्टर ने किया अवलोकन

राधा स्वामी सत्संग ब्यास में बनेगा सौ बैड का संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर-जिला कलक्टर ने किया अवलोकन

बीकानेर@जागरूक जनता। राधा स्वामी सत्संग ब्यास में सौ तथा लायंस क्लब एवं रोटरी सेवा सदन में 25-25 बैड के संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को इन स्थानों का अवलोकन किया तथा यहां की विभिन्न व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का किसान घर संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर के रूप में कार्यरत है। वहीं कृषि विश्वविद्यालय परिसर के इंटरनेशनल हाॅस्टल के अलावा सिद्ध धर्मशाला में क्वारेंटाइन सेंटर के अनुरूप सभी सुविधाएं की गई हैं। इसी श्रृंखला में लायंस क्लब, रोटरी सेवा सदन और राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भी ऐसे केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी स्थानों का अवलोकन करते हुए बैड, पेयजल, कूलर, मरीजों एवं परिजनों के प्रवेश एवं निकासी सहित सभी संभावनाओं को देखा गया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं अतिशीघ्र करने के निर्देश दिए, जिससे आवश्यकताज पड़ने पर यहां सुविधा प्रारम्भ की जा सके। इस दौरान क्वारेंटाइन व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी एवं नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, निगम आयुक्त एएच गौरी, डाॅ राजा चावला, डाॅ. बी एल मीणा, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के एरिया सचिव हरदेव सिंह मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...