तूफान और बारिश से हुई क्षति का शीघ्र सर्वे और मुआवजा मिले – जोशी

सांसद जोशी ने जाना पीड़ितों से मिलकर हाल

चित्तौडगढ। @ jagruk janta चित्तौडगढ और उदयपुर में विगत दिनों तूफान और बारिश से हुई क्षति का शीघ्र सर्वे और पीड़ितों को मुआवजा मिलें। इसके लिए सांसद सी.पी.जोशी ने चित्तौडगढ और उदयपुर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।

        सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी ने शुक्रवार को भूपालसागर क्षेत्र में बारिश और तूफान से नुकसान का जायजा लिया। मौके पर पीड़ितों ने बताया की तेज हवा और बारिश के कारण टीन शेड, दीवारों में दरारे और पशुधन के लिए बनाये निमार्ण भी इस कारण टूट गये। उनके पास अभी रहने और खाने की भी व्यवस्था नहीं है। अस्थायी रूप से आसपास वालें भोजन उपलब्ध करवा रहे है। चित्तौडगढ जिले और उदयपुर के वल्लभनगर एवं मावली में भी कई स्थानों पर भी इस प्रकार के क्षति की जानकरी मिल रही है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी टूट गये है। सासंद जोशी ने इस तूफान में जिनको चोंटे आयी उन लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

      सांसद जोशी ने दोनों जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है की इस तूफान और बारिश के कारण हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे हो और पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा भी मिले।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...