पूर्व विधायक ने खूटिया परिवार को दी सांत्वना

राशन एवं आर्थिक मदद देकर दिया संबल

चित्तौड़गढ़। पुराने शहर स्थित महावीर कॉलोनी मे माता-पिता की मृत्यु हो जाने एवं घर मे एक बुजुर्ग एवं 2 बच्चोंको सांत्वना देने हेतु पूर्व विधायक ने खूटिया (शर्मा) परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाया।
पार्षद अमानत अली ने बताया कि, उनके वार्ड मे खूटिया परिवार में बद्रीप्रसाद की मृत्यु 7 मई को हो गई थी तथा 4 दिन बाद ही उनकी पत्नि की भी मृत्यु हो जाने से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पडा था। घर मे सिर्फ एक बुर्जग एवं 2 बच्चों के सिवाय कोई नही था। जब इसकी जानकारी चितौडगढ के पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाडावत, सभापति संदीप शर्मा को दी गई, तो उन्होने पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा, शहर काग्रेंस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मूंदडा ने शुक्रवार को खूटिया परिवार के घर पहुंचकर उनको सांत्वना दी तथा दुःख की इस घड़ी मे परिवार को संबल प्रदान करने हेतु राशन सामग्री एवं आर्थिक मदद देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान वार्ड पार्षद रमेशनाथ योगी, बालमुकन्द मालीवाल आदि उपस्थित थे।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related