असम में प्रियंका: चाय बागान में तोड़ी पत्तियां, मजदूरों से की मुलाकात

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वे तेजपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी।

दिसपुर। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को वे तेजपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। जनसभा से पहले प्रियंका ने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की। यहां उनका अग अंदाज दिखा।

कांग्रेस नेता ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। वे यहां सिर पर टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती हुईं नजर आईं। बता दें कि असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।

मजदूरों के साथ मुलाकात के बाद प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर मैंने महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।’

बता दें कि इससे पहले सोमवार को प्रियंका गांधी ने अपने असम दौरे की शुरुआत कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने राज्य में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आदिवासियों से बात की और उनके साथ आदिवासी नृत्य भी किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...