शहजादे हिम्मत है तो आ जाओ’, PM मोदी बोले…. संविधान के लिए जीना और मरना सीखना है तो मोदी के पास आओ।”

नई दिल्ली. Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 7 मई (मंगलवार) को मतदान होना है। इस चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद के शास्त्री मैदान में चुनावी रैली में मंच से कांग्रेस को तीन चुनौतियां दे डाली। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मेरी पहली चुनौती- कांग्रेस और उनके चट्टे बट्टे देश को लिखित में गारंटी दें कि वो संविधान बदलकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। देश को बांटने का काम नहीं करेंगे।

पीएम मोदी ने आगे क्या कहा
पीएम मोदी ने कहा, मेरी दूसरी चुनौती- कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वो एससी, एसटी, ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेगी। उनका अधिकार नहीं छिनेगी, डंका नहीं डालेगी। पीएम मोदी ने कांग्रेस को तीसरी चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस देश को लिखित में गारंटी दे कि जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की और उनके साथियों की सरकार है, वो कभी भी वोटबैंक की गंदी राजनीति नहीं करेंगे। वो बैकडोर से ओबीसी का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे। ये मेरी तीन चुनौतियां है, शहजादे हिम्मत है तो आ जाओ। संविधान को माथे पर नाचने से बात नहीं बनती, संविधान के लिए जीना, संविधान के लिए मरना, ये सीखना है तो मोदी के पास आओ। मैं जानता हूं कांग्रेस मेरी यह चुनौती स्वीकार नहीं करेगी।

सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर भी कांग्रेस को ढूंढना मुश्किल हो रहा है
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यानी सूक्ष्मदर्शी यंत्र लेकर भी कांग्रेस को ढूंढना मुश्किल हो रहा है। लेकिन मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। आपको पता चला होगा कि अब कांग्रेस के लिए पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है और कांग्रेस तो पाकिस्तान की मुरीद है ही। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है। देश के दुश्मनों को आज भारत में मजबूत सरकार नहीं चाहिए। उनको कमजोर सरकार चाहिए। देश के दुश्मनों को 2014 से पहले की सरकार चाहिए।”

मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे
पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, ”कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था। मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया और सरदार साहब को श्रद्धांजलि दी।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...