रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपए बढ़ी:राजस्थान में घरेलू सिलेंडर अब 838 की जगह 863 रुपए में मिलेगा, 2021 में छठी बार कीमतों में बढ़ोतरी

जयपुर। देश में महंगाई की मार झेल रहे आमजन के लिए बुरी खबर है। पेट्रोलियम कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 25 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया है। कंपनियों के इस फैसले के बाद आज से रसोई गैस 838.50 रुपए की जगह 863.50 रुपए में मिलेगी। साल 2021 के शुरूआत से लेकर अब तक रसोई गैस की कीमतों में यह छठीं बार बढ़ोतरी की है।

इससे पहले एक जुलाई को भी कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे। कोरोना के इस दौर में जहां एक तरफ लोगों के रोजगार ठप पड़े हैं, नौकरियों पर संकट है, ऐसी स्थितियों में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली के बिल, खाद्य पदार्थ (कुकिंग ऑयल, आटा, दाल, दूध) इत्यादि वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही है, जिससे निम्न और मध्यम तबके के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

केन्द्र सरकार ने अप्रैल 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को भी घोषित तौर पर बंद कर दिया है। अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस पर 147 रुपए की सब्सिडी मिलती थी, लेकिन मई 2020 के बाद से अब तक एक रुपए की भी सब्सिडी नहीं दी जा रही। मई 2020 से लेकर आज तक साढे़ 15 महीने के अंदर 306 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए हैं।

कॉमर्शियल गैस की कीमतों में की थी 17 दिन पहले बढ़ोतरी
इससे पहले कंपनियों ने एक अगस्त से वाणिज्यिक उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ाई थी। 19 किलो के कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमत में 72.50 का इजाफा किया था, जिसके बाद कॉमर्शियल सिलेंडर 1644.50 में बिक रहा है। वहीं इससे पहले एक जुलाई को भी कॉमर्शियल सिलेंडर पर 84 रुपए बढ़ाए थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...