29 दिन में 22 बार बढ़े दाम:पेट्रोल 115.94, डीजल 107.22 रुपए प्रति लीटर पहुंची कीमत, अब तक का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

जयपुर। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन नया अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा जब 29 दिनों महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 22 बार बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को घरेलू तेल कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में 37 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 37 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होने के बाद जयपुर में 1 लीटर डीजल 107 रुपए 22 पैसे, जबकि पेट्रोल 115 रुपए 94 पैसे की कीमत पर पहुंच गया है।

100 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल
बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम अभी करीब 85 डॉलर प्रति बैरल हैं। जो अगले तीन से छह महीनों में 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। इसके 100 डॉलर तक पहुंचने पर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल वर्तमान कीमतों से 8-10 रुपए प्रति लीटर और महंगे हो जाएंगे। इस वजह से राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे ज्यादा वेट वाले राज्यों में कीमतों में और ज्यादा इजाफा होगा।

इराक के तेल मंत्री एहसान अब्दुल जब्बारी के मुताबिक, अगले साल पहली और दूसरी तिमाही के बीच कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू लेगा। ब्रेंट का वर्तमान भाव (85 डॉलर) पहले ही एक साल पहले (42.5 डॉलर) के मुकाबले दोगुना है। इससे भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं, जो जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा आयात करता है। यहां आयात बढ़ाना पड़ सकता है।

आम आदमी को राहत का इंतजार
राजस्थान में केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वेट के रूप में पिछले 18 महीने में कई बार वृद्धि कर चुके हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 2 फीसदी की वेट में राहत भी दी थी। लेकिन सरकारी राहत फ़िलहाल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों में अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसे में अब आम आदमी भी केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उम्मीद कर रहा है। ताकि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...