बढ़ती व्याधियों पर रोकथाम चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए कड़ी चुनौती -जाधव

ज्ञान सरोवर में चिकित्सा विशेषज्ञों का सम्मेलन आरंभ

माउंट आबू। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, आयुष मंत्रालय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि चिकित्सा जगत में स्वास्थ्य दुरुस्ती को लेकर बढ़ती व्याधियों का समाधान करना चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए कड़ी चुनौती है। पाश्चात्य संस्कृति के चलते जंक फूड, शराब व नशे की चपेट में आती युवा पीढ़ी को छुटकारा दिलाने के लिए ब्रह्माकुमारी संगठन की ओर से किया जा रहा कार्य सराहनीय है। आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा व योग में अद्भुत शक्ति है जो आहार, विहार व दिनचर्या को सयंमित करने के साथ कई प्रकार के असाध्य रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर अकादमी परिसर में संगठन के चिकित्सा प्रभाग की ओर से माइंड, बॉडी एंड मेडिसन विषय पर आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन के उदघाटन सत्र में कही।

उन्होंने कहा कि निरोगी काया ही जीवन का पहला सुख है। मन, शरीर व आत्मा का परस्पर संबंध विज्ञान व आध्यात्मिकता के साथ है। जो आत्मिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करते हैं। भौतिकता के साथ बढ़ती विकृतियां युवाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं। बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के घातक परिणाम समाज को भुगतने पड़ेंगे। आधुनिक चिकित्सा के साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों का समन्वय समय की मांग है।

प्रभाग अध्यक्ष कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अशोक मेहता ने कहा कि माइंड, बॉडी व मेडिसन का गहरा संबंध संकल्प, वाणी, कर्म व भावनाओं के साथ होता है। संकल्प जितने सकारात्मक होंगे उतना ही जीवन में तंदरूस्ती रहेगी।
ज्ञान सरोवर निदेशिका राजयोगिनी प्रभा दीदी ने कहा कि परमपिता शिव परमात्मा सर्वोच्च चिकित्सक है। उसकी चिकित्सा का लाभ लेने के लिए उसके उपचार के नियमों व परहेज को जीवनशैली में उतारने की जरूरत है।

प्रभाग उपाध्यक्ष डॉ. प्रताप मिढ्ढा ने चिकित्सा प्रभाग की ओर से पूरे भारत में व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान के सार्थक परिणाम बताए।

इन्होंने भी विचार व्यक्त किए
जोधपुर एम्स निदेशक डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी, चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कौशल, संगठन के अतिरिक्त सचिव व मल्टीमीडिया प्रमुख बीके करूणा, प्रभाग के कार्यकारी सचिव डॉ. बनारसी लाल साह, डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. एमडी गुप्ता, राजयोग प्रशिक्षक बीके श्रीनिधि आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व अतिथियों की ओर से दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का उदघाटन किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414