President Election: NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जयपुर में कल करेंगी रोड शो, भाजपा विधायक-सांसद रहेंगे मौजूद

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 13 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। भाजपा सांसदों-विधायकों व आदिवासी समाज के नेताओं के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। आज भाजपा विधायकों की बैठक होगी।

जयपुर। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई की बजाय 13 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। सूबह 8 बजे होटल क्लार्क्स आमेर में भाजपा सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओं के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से 13 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए कहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में भाजपा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाया है। 11 जुलाई को विपक्ष के रास्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जयपुर में समर्थन मांगा था। मीडिया से बात करते हुए कहा यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए।

भाजपा सांसद-विधायकों को जयपुर में रहने के निर्देश

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से 13 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए कहा है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। नेता प्रतिपक्ष कटारिया और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सभी सांसद-विधायकों को मुर्मू को वोट की अपील करेंगे। राजेन्द्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाने के साथ ही जोगेश्वर गर्ग को समन्वयक और विधायक रामलाल शर्मा को सह समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। द्रौपदी मुर्मू का जयपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल क्लार्क आमेर तक रोड शो नुमा भव्य स्वागत भी किया जाएगा.

मुर्मू के साथ बीजेपी नेताओं की वाहन रैली निकलेगी

राजस्थान में बीजेपी के 71 विधायक हैं। वहीं राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 24 सीटों पर भाजपा के सांसद है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा। भाजपा और उसके समर्थित दलों की ओर से प्रत्याशी के रूप में मुर्मू को उतारा गया है। जबकि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुर्मू के साथ बीजेपी नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...