आतंकवाद पर कड़े प्रहार की तैयारी, आर्मी चीफ का जम्मू दौरा आज, हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग होगी

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों के साथ हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग करेंगे। बता दें कि जम्मू इलाके में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच सेना प्रमुख का यह दौरान अहम माना जा रहा है।

जम्मू रीजन में लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं के बीच थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू का दौरा करेंगे। आर्मी चीफ यहां जम्मू में सेना के अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग करेंगे। इसके अलावा वह सुरक्षा हालातों की समीक्षा भी करेंगे। सेना प्रमुख जम्मू में तैनात सेना के अधिकारियों और जवानों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि जम्मू में लगातार हो रही आतंकी वारदातों के बीच लगातार एक्शन लिए जा रहे हैं। एक तरफ जहां जम्मू रीजन में सेना के जवानों की संख्या बढ़ाने का फैसला हुआ है, वहीं खुफिया सूचनाओं को फौरन साझा करने के लिए मल्टी एजेंसी सेंटर यानी MAC में सुधार किया जा रहा है।

इलाके में बढ़ाई गई सेना

दरअसल, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी आज खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंच रहे हैं। यहां वह सेना के बड़े अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग करेंगे। साथ ही जवानों से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि जम्मू रीजन में हाल के महीने में बढ़ी आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए अब आतंकियों के सफाए के लिए जम्मू रीजन में फौज की संख्या बढ़ा दी गई है। कठुआ, सांबा, डोडा, बदरवाह और किश्तवाड़ जैसे इलाकों में सैनिकों की संख्या में इजाफा किया गया है। इतना ही नहीं इलाके से आतंकियों के सफाये के लिए इंटर कमांड चेंज भी किया गया है। वहीं कमांडो भी तैनात किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वेस्टर्न कमांड से भी सैनिकों को भेजा गया है। यानी लद्दाख में चीनी सेना पीएलए के साथ हुए फेस ऑफ के बाद पहली बार इतना बड़ा बदलाव किया गया है। क्योंकि आतंकी लगातार पहाड़ों में छिपकर हमला कर रहे हैं।

सेना को सरकार का फुल सपोर्ट

आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारतीय सेना को केंद्र सरकार का फुल सपोर्ट है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले ही सेना को आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेने की खुली छूट दे रखी है। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आतंकवादी वारदातों पर लगाम लगाने के लिए सरकार गंभीर है और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पर नजर है। डोडा की पहाड़ियों पर सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। धीरे-धीरे करके सेना के जवान उस जगह पर पहुंच गए हैं, जहां आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सेना ने डोडा की पहाड़ियों पर उन गुफाओं की तलाशी ली है, जहां सर्विलांस से बचने के लिए आतंकी छिप जाया करते थे। 

गृह मंत्री ने भी की बैठक

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल मीटिंग की। शुक्रवार को हुई इस बैठक में आईबी, मल्टी एजेंसी सेंटर यानी MAC और देश की विभिन्न सुरक्षा और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के चीफ शामिल हुए। इस बैठक में अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सातों दिन और 24 घंटे अलर्ट रहने की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आतंकी नेटवर्क और इनकी मदद करने वाले इको-सिस्टम को जड़ से खत्म करने के उपायों पर चर्चा हुई। इसके लिए तमाम एजेंसियों के बीच और अधिक तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया गया। मीटिंग में इस बात पर भी जोर दिया गया कि देश की इंटरनल सिक्योरिटी के किसी भी मसले पर आईबी और अन्य सिक्योरिटी एजेंसियों के बीच रियल टाइम जानकारी साझा की जाए। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...