प्रबुद्ध विप्र नारी विचार गोष्ठी एवं कन्या पूजन” 21 को

प्रबुद्ध विप्रजनों के द्वारा 51 कन्याओ का पूजन “प्रबुद्ध विप्र नारी विचार गोष्ठी 21 अक्टूबर को सुभाषनगर शास्त्रीनगर जयपुर के एक होटल में 3.00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।.

जयपुर . डॉ अलका गौड़ ने बताया कि प्रबुद्ध विप्रजनों के द्वारा 51 कन्याओ का पूजन “प्रबुद्ध विप्र नारी विचार गोष्ठी 21 अक्टूबर को सुभाषनगर शास्त्रीनगर जयपुर के एक होटल में 3.00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पहले 01 घंटा महिला शक्ति की विचार गोष्ठी होगी, जिसमे विभिन्न नारी सशक्तिकरण की योजनाओं, और अलग अलग कई टॉपिक्स के साथ महिलाओं को स्वरोजगार और स्वावलम्बन और अनेक विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रबुद्ध विप्र महिला विशेषज्ञों के द्वारा प्रेसेंटेशन और चर्चा होगी, और खुला सत्र भी होगा।

सुभाषनगर शॉपिंग सेंटर के पास, शास्त्रीनगर जयपुर में प्रबुद्ध विप्रजन, प्रबुद्ध विप्र नारी, एवम टीम BOSS के द्वारा यह महिला उत्थान हेतु अभिनव पहल की गई है, जिसमे एंकरिंग, चर्चा, प्रजेंटेशन, पूजन सभी अन्य व्यवस्था विप्र महिला शक्ति के द्वारा ही की जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध विप्र समाज को अपनी कन्याओ सहित आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का प्रोटोकॉल सत्कार माला और मंच आदि नही रखा गया है, सभी एक ही जाजम पर एक समान रूप से सम्मिलित होंगे. इसके लिए एक पोस्टर डॉ अलका गौर, डॉ आयुषी, मोना शर्मा, और इंदु शर्मा जी द्वारा लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम के लिए पूर्व आईपीएस हरिप्रसाद शर्मा, पूर्व आईपीएस लक्ष्मण गौड़, पूर्व कलेक्टर जी पी शुक्ला, पूर्व आईएएस मनोज शर्मा, डॉ आशीष गौड़, पूर्व RAS राजेन्द्र शर्मा, विनोद पारीक, RAS पंकज ओझा, RAS जी एल शर्मा, विकास राजपुरोहित, पुलिस अधिकारी श्री दिनेश शर्मा, पूर्व बार कौंसिल अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा द्वारा सभी प्रबुद्ध महिलाओ को कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...