नवाज़ शरीफ को जमानत, गिरफ्तारी वॉरंट रद्द, पाकिस्तान लौटने की राह आसान

Big Relief For Nawaz Sharif: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ को आज एक बड़ी राहत मिली है। क्या है वो राहत? आइए जानते हैं।

नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व और सबसे लंबे समय (9 साल, 3 अलग-अलग कार्यकाल) तक पीएम रहे नवाज़ शरीफ (Navaz Sharif) पिछले 4 साल से इंग्लैंड (England) के लंदन (London) में हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में नवाज़ को जेल की सज़ा मिली थी, पर इलाज के लिए नवाज लंदन चले गए और सज़ा से बचने के लिए तभी से लंदन में हैं। इस समय नवाज़ दुबई में हैं। पिछले कुछ समय से नवाज़ के जल्द पाकिस्तान वापस लौटने की भी खबर है। नवाज की जल्द पाकिस्तान वापसी की चर्चाओं के बीच ही आज उन्हें एक बड़ी राहत मिली है।

मिली जमानत
पाकिस्तान की एक अदालत ने आज, गुरुवार, 19 अक्टूबर को नवाज़ को भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत दे दी है। जानकारी के अनुसार नवाज़ को जमानत 24 अक्टूबर तक मिली है। साथ ही नवाज़ के खिलाफ निकले गिरफ्तारी के वॉरंट को भी रद्द कर दिया गया है।

पाकिस्तान लौटने की राह हुई आसान
नवाज़ के जल्द ही पाकिस्तान लौटने की चर्चाएं चल रही हैं। सज़ा से बचने के लिए नवाज़ पाकिस्तान से बाहर थे। ऐसे में जमानत मिलने से उनकी राह आसान हो गई है।

कुछ महीने पहले ही हटा था चुनाव लड़ने पर लगा बैन
2017 में पीएम पद की कुर्सी जाने के बाद पाकिस्तान के कोर्ट ने नवाज के फिर से पाकिस्तान का पीएम बनने के लिए चुनाव लड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। पर कुछ महीने पहले नवाज को उस प्रतिबंध से राहत मिल गई। जुलाई में पाकिस्तान सरकार के तत्कालीन कानून मंत्री आजम नज़ीर तरार (Azam Nazeer Tarar) ने देश के चुनावी कानून में संशोधन कर नवाज़ पर आजीवन चुनाव न लड़ सकने के बैन को खत्म कर दिया था। ऐसे में अगले साल जनवरी में पाकिस्तान में होने वाले चुनाव में नवाज़ लड़ सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...