पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसा पोस्टमैन… आगे पढ़ें क्या क्या मंगवाया पाकिस्तानी जासूस ने

फेसबुक मैसेंजर से युवक को लिया झांसे में, वॉट्सऐप कॉलिंग से झूठे अफेयर में फंसा आर्मी के लेटर मंगाने लगी, जयपुर आकर मिलने का झांसा दिया, फोटो भी भेजे

जयपुर @ jagruk janta। जयपुर के रेलवे डाक सेवा का एक पोस्टमैन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसा है। पोस्टमैन को फंसाकर महिला ने आर्मी के लेटर वॉट्सऐप पर मंगाती रही। मामला सामने आने के बाद आर्मी इंटेलिजेंस व राजस्थान पुलिस ने पोस्टमैन को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला पिछले 6 महीने से वॉट्सऐप कॉलिंग के जरिए बातचीत कर रही थी।

महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि भरत बावरी (27) निवासी खेडापा, जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है। वह जयपुर में रेलवे डाक सेवा में कार्यरत था। यहां पर आर्मी की डाक की छंटनी करता था। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी की महिला एजेन्ट ने उसे फंसा लिया था। वह आर्मी की डाक की फोटो खींच कर पाकिस्तानी हैंडलर को वॉट्सऐप किया करता था। आर्मी इंटेलिजेंस व जयपुर पुलिस को डाटा लीक होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

6 महीने पहले आए थे एक-दूसरे के संपर्क में

जांच में पता लगा कि करीब 6 महीने पहले भरत के फेसबुक मैसेंजर पर एक महिला का मैसेज आया था। इस बीच दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ गई कि दोनों वॉट्सऐप पर वॉयस कॉल व वीडियो कॉल कर बातें करने लगे। कुछ समय बाद दोनों के बीच अश्लील बातें भी होने लगीं। महिला ने अपने बारे में बताया कि वह पोर्ट ब्लेयर में नर्सिंग के बाद MBBS की तैयारी करना चाहती थी। पाक एजेंट महिला ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार है, जो आर्मी की एक अच्छी यूनिट में ट्रांसफार करवाना चाहता है। इसके लिए उसे पोस्ट ऑफिस में आने वाली डाक की फोटो चाहिए। महिला के अफेयर में वह इतना फंस चुका था कि वह पोस्ट ऑफिस में आने वाले आर्मी के लेटर की फोटो महिला को भेजने लगा।

जयपुर आकर साथ घूमने का झांसा दिया, फोटो भी भेजे

पाक एजेंट महिला ने भरत को जाल में फंसाने के लिए खुद के फोटो भेजे और जयपुर आने पर साथ घूमने का झांसा दिया। जासूस महिला ने भरत को अपने जाल में पूरी तरह से फंसा लिया था। वह महिला के कहने पर आर्मी के लेटर की फोटो लिफाफे खोलकर भेजने लगा। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के कहने पर उसने एक नई सिम लेकर उसके नंबर दे दिए। इतना ही नहीं पाकिस्तान में बैठी महिला जासूस के मोबाइल पर इंडिया के नंबर एक्सेस करने के लिए वॉट़्सऐप चलाने के लिए ओटीपी भी दे दिया। ताकि इस नंबर से दूसरे लोगों को जाल में फंसा सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...