संभावित मानव तस्करी: भारत पहुंचे फ्रांस में अटके भारतीय, 303 यात्रियों से भरी फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग

संभावित मानव तस्करी की जांच के बाद सैकड़ों भारतीय यात्रियों को लेकर फ्रांस में चार दिनों तक रोका गया विमान भारत आ गया है। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि 303 यात्रियों को लेकर एयरबस A340 मंगलवार सुबह मुंबई में उतरा।

नई दिल्ली. मानव तस्करी के शक में चार दिनों से फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास एक एयरपोर्ट पर फंसा हुआ विमान आखिरकार मंगलवार को भारत पहुंच गया है। आज फ्लाइट की मुंबई में लैंडिंग हुई है। एयरपोर्ट पर फ्रांसीसी अधिकारियों ने मानव तस्करी के संदेह के आधार पर हिरासत में लेने के चार दिन बाद एक रोमानियाई विमान आज 303 यात्रियों को लेकर पहुंचा है। रोमानिया की कंपनी का यह विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी, वह यात्रियों को लेकर निकारागुआ जा रहा था। मानव तस्करी के शक में विमान को रोका गया था।

विमान में अधिकांश भारतीय

बताया जा रहा है कि विमान में 302 यात्री सवार हैं, जिनमें अधिकांश भारतीय हैं। एयरबस A340 मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा है। विमान ने फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट से देर रात करीब 2 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी। खबरों के अनुसार, 2 नाबालिगों सहित 25 यात्रियों ने शरण के लिए आवेदन देने की इच्छा जताई थी। वे फिलहाल फ्रांस में ही हैं। शरणार्थी के आवेदन की जांच रोइजी-चार्ल्स डे गॉ एयरपोर्ट की जाएगी।

पेरिस से 150 किमी दूर विमान को रोका था

‘मानव तस्करी’ के संदेह में पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी अधिकारियों ने विमान को रोका था। हिरासत में लेने के बाद 303 यात्रियों से चार फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने रविवार को पूछताछ की थी। यह सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर पेरिस अभियोजक के कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के हिस्से के रूप में बताई जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...