मीराबाई के इलाज और ट्रेनिंग में पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी मदद, भेजा था अमेरिका

नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों के दौरान हॉकी से लेकर कुश्ती तक के खिलाड़ियों की हौसलाफजाई कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने दो एथलीट्स की निजी तौर पर मदद की थी। पीएम मोदी ने दो एथलीट्स को मेडिकल केयर की सुविधा मुहैया कराई थी और टोक्यों ओलंपिक से पहले अमेरिका में ट्रेनिंग की व्यवस्था भी कराई थी। मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने इसका खुलासा किया है। बीरेन सिंह फिलहाल दिल्ली में हैं और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई सीनियर नेताओें से मिलने वाले हैं। बीरेन सिंह ने कहा कि उन्होंने इसी सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और मीराबाई चानू की मदद के लिए धन्यवाद बोला था।

मणिपुर के सीएम ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि महज 30 लाख की आबादी वाले हमारे राज्य से फिलहाल 5 ओलंपियन हैं। अब तक मणिपुर ने देश को 19 ओलंपियन दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मीराबाई चानू और नीलकांता शर्मा को नौकरी दिए जाने का भी वादा किया। सिंह ने कहा कि मीराबाई चानू ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि कैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी मदद की है।

ऑपरेशन और प्रैक्टिस के लिए भेजा था अमेरिका
उन्होंने कहा, ‘मैं पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें मदद मिलने के खुलासे पर हैरान था। चानू ने बताया था कि यदि उन्हें अपने मसल ऑपरेशन और प्रैक्टिस के लिए अमेरिका जाने का मौका नहीं मिलता तो वह यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पातीं। उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने उन्हें सीधे तौर पर मदद की थी। पीएम मोदी ने एथलीट की मदद की और हर चीज के बारे में बारीकी से जानकारी रखते थे। मणिपुर के लोगों को इस बात की खुशी है कि पीएम मोदी ने उनकी हेल्प की।’

एक और प्लेयर की पीएम मोदी ने की थी मदद
बीरेन सिंह ने कहा कि मैंने जब पीएम मोदी को चानू की हेल्थ के लिए थैंक्यू बोला तो वह मुस्कुरा दिए। एक और एथलीट की उन्होंने निजी तौर पर मदद की थी। यह उनकी महानता है। सिंह ने कहा, ‘चानू की कमर में दर्द था और यह बात पीएमओ तक पहुंची थी। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर दखल दिया। फिर उनके इलाज और विदेश में ट्रेनिंग के पूरे खर्च की व्यवस्था की गई।’ उन्होंने कहा कि मैं आपका बताता हूं कि वह अकेली नहीं हैं। एक और एथलीट की उन्होंने मदद की थी और अमेरिका में इलाज और ट्रेनिंग की व्यवस्था की थी, लेकिन मैं उनका नाम नहीं बताऊंगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...